फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you stop at different places and pick up passengers then the permit will be cancelled

Lucknow News: जगह-जगह रुककर भरी सवारियां तो निरस्त होगा परमिट

Sat, 28 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
If you stop at different places and pick up passengers then the permit will be cancelled
लखनऊ। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन आयुक्त ने शुक्रवार को बस ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट कैरिज परमिट वाले वाहन यदि स्टेज कैरेज की तरह जगह-जगह रुककर सवारियां भरते पाए गए तो परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवहन आयुक्त बीएन सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय में बस ऑपरेटरों की बैठक हुई। अफसरों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु व घायलों की संख्या में 50% की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें समझौता नहीं किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने कहा कि कई वाहनों पर दर्जनों चालान लंबित हैं, जिन पर समय रहते कार्रवाई की जाए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। परिवहन आयुक्त ने ऑपरेटरों को बताया कि सरकार ने निजी बस अड्डों के निर्माण की नीति बनाई है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि लंबी दूरी की बसों में अनिवार्य रूप से दो चालकों को भेजें। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त एके विश्वकर्मा, संजय सिंह, मयंक ज्योति, सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण सगीर अहमद अंसारी, उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम और एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed