फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you are asthma patient then adopt yoga along with medicines pay special attention to these seven things

Health News: अस्थमा रोगी हैं... तो दवाओं के साथ अपनाएं योग, इन सात बातों का रखें विशेष ध्यान

Fri, 31 Oct 2025 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 05:54 PM IST
सार

यदि आप अस्थमा रोगी हैं तो दवाओं के साथ योग भी अपनाएं। एलर्जी अस्थमा की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. सूर्यकान्त ने कई टिप्स दिए। साथ ही सात विशेष ध्यान रखने वाली बातें बताईं। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
If you are asthma patient then adopt yoga along with medicines pay special attention to these seven things
व्याख्यान देते प्रो. सूर्यकांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में एलर्जी अस्थमा की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अस्थमा के रोगियों को सिर्फ इन्हेलर और दवाओं पर ही आश्रित नहीं रहना चाहिए। दवाओं के साथ ही योग अपनाने से उन्हें स्थायी आराम मिल सकता है। 

विज्ञापन


प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि अस्थमा के प्रबंधन में गैर-औषधीय उपाय अपनाना भी जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली, योग, आहार नियंत्रण और तनाव प्रबंधन अस्थमा के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। धूम्रपान छोड़कर, संतुलित आहार लेकर और वजन नियंत्रित करके भी अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी अस्थमा एंड एप्लाइड एंड इम्यूनोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश कूलवाल और सचिव डॉ.एबी सिंह ने प्रो. सूर्यकांत को डॉ. आरके मोदी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित करके सार्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. आरएएस कुशवाहा और डॉ. वेदप्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलोपैथ भी मान रहा योग और जलनेति की ताकत

प्रो. सूर्यकांत ने कहा कि अस्थमा और एलर्जी के उपचार में योग और जलनेति प्रभावी है। इसके लिए रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा अनुदान प्राप्त है। इससे साफ है कि एलोपैथ भी योग और जलनेति की ताकत को पहचान रहा है।

अस्थमा है तो इन पर नियंत्रण भी जरूरी

एलर्जी, पाचन विकार, मोटापा, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया, अनियंत्रित हॉर्मोन, श्वसन संक्रमण, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, धूम्रपान और निकोटिन पर आश्रित रहना।

सांस की बीमारियों में फायदेमंद हैं ये योग

गोमुखासन, अर्धमत्येंद्रासन, भुजंगासन, नौकासन, धनुषासन, ताड़ासन, शवासन।

अस्थमा के इलाज में इन सात बातों का रखें ध्यान

  • अस्थमा के अटैक के बढ़ाने वाले कारणों से परहेज
  • योग-ध्यान और गहरी सांस लेना
  • पल्मोनरी पुनर्वास 
  • अन्य बीमारियों पर नियंत्रण 
  • वजन और खानपान पर नियंत्रण
  • टीकाकरण 
  • अस्थमा जागरुकता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed