{"_id":"6862efcc8f8863c43302ca7c","slug":"if-unfit-school-vehicles-are-found-carrying-children-an-fir-will-be-lodged-lucknow-news-c-13-knp1050-1271854-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों को ढोते मिले अनफिट स्कूली वाहन तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों को ढोते मिले अनफिट स्कूली वाहन तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। पहली जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं, मगर राजधानी के स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों के 183 वाहन कंडम हो चुके हैं, जबकि 258 की फिटनेस व परमिट नहीं हैं। चार दिन पहले जारी हुई इस रिपोर्ट के बाद परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर अनफिट स्कूली वाहन बच्चों को ढोते मिले तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इधर, सोमवार को वाहन चालक ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के फिटनेस सेंटर पहुंचे। जहां बारिश के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर विष्णु कुमार ने वाहनों की जांच-पड़ताल की। देर शाम तक 22 वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए गए।
अधिकारियों के मुताबिक, चार दिन पहले जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में कुल 122 स्कूली वाहनों के पास फिटनेस नहीं थी, जिसमें से चार दिनों में 45 को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में 77 वाहन अब भी अनफिट हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अनफिट व बगैर परमिट वाले स्कूली वाहन पहली जुलाई से ड्यूटी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
आज से चलेगा चेकिंग अभियान
आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि पहली से अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जो भी वाहन अनियमित पाए जाएंगे, उनके मालिकों व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।