{"_id":"68337ae6c580728edf055bd7","slug":"if-there-is-a-strike-iti-and-polytechnic-students-will-handle-the-electricity-system-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1220781-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हड़ताल हुई तो आईटीआई व पॉलीटेक्निक के छात्र संभालेंगे बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हड़ताल हुई तो आईटीआई व पॉलीटेक्निक के छात्र संभालेंगे बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में 29 मई को प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। इस दौरान राजधानी के इंजीनियरिंग और व्यावसायिक प्रशिक्षित विद्यार्थी बिजली व्यवस्था संभालेंगे। जिला प्रशासन के आदेश पर राजकीय पॉलीटेक्निक और आईटीआई के विद्यार्थियों व शिक्षकों को इसके लिए तैयार किया गया है।
राजधानी के पांच राजकीय पॉलीटेक्निक व एक पीपीपी मॉडल कॉलेज में कुल 1500 से अधिक इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं, पांच राजकीय आईटीआई में करीब 500 विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिक व्यावसायिक कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी को 29 मई को प्रस्तावित बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए अलर्ट किया गया है। विषम परिस्थितियों में विद्यार्थियों को राजधानी की बिजली व्यवस्था संभालनी होगी।
हीवेट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने बताया कि संस्थान में 150 विद्यार्थी मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कोर्स में पढ़ रहे हैं। इनकी परीक्षा 28 मई को खत्म हो रही है। 29 मई को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान राजधानी की बिजली व्यवस्था ठप न हो इसे ध्यान में रखते हुए ड्यूटी लगाई जा सकती है। विद्यार्थियों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य अनिल भारती ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी व शिक्षकों को भी अलर्ट किया गया है। जिलाधिकारी की बीते सप्ताह हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि हड़ताल के दौरान बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या होती है तो उसका निस्तारण इंजीनियरिंग के छात्र व शिक्षक करेंगे।