फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If the soldiers do not do their duty promptly then the officers will be punished.

Lucknow News: मुस्तैदी से जवानों ने नहीं की ड्यूटी तो अफसर नपेंगे

Mon, 10 Feb 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
If the soldiers do not do their duty promptly then the officers will be punished.
लखनऊ। लखनऊ से महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों के आने व जाने तक प्लेटफॉर्मों पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। बोगियों का निरीक्षण करेंगे। यात्रियों के बीच अव्यवस्थाएं पैदा होने से रोकेंगे। इसकी निगरानी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। अव्यवस्थाएं या हादसा होने पर अफसर नपेंगे, ऐसा तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आरपीएफ व जीआरपी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जवान मुस्तैदी से स्टेशनों पर डटे रहें। ताकि अव्यवस्थाएं हावी न होने पाएं। ट्रेनों का संचालन भी सुचारू रूप से हो सके। दरअसल, बीती शुक्रवार रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस के पहुंचने पर नाराज यात्री ट्रैक पर आ गए थे।
विज्ञापन

यात्रियों को बोगियों में बैठने की जगह नहीं मिली थी। आरपीएफ व जीआरपी के प्लेटफॉर्म पर नहीं होने से यह अव्यवस्था पैदा हुई थी। रविवार को वाराणसी में महाकुंभ जाने वाली ट्रेन के इंजन में यात्री सवार हो गए। इससे ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा। ऐसे में जवानों को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ प्रयागराज इंटरसिटी सहित स्पेशल ट्रेनों के आने-जाने के दौरान विशेष सक्रियता दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन भी हो सकती है ट्रेस
आरपीएफ-जीआरपी जवान ड्यूटी के लिए मुस्तैदी नहीं दिखाते या लापरवाही करते हैं तो उनकी मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed