{"_id":"5d86610d8ebc3e93aa192408","slug":"if-sp-government-formed-then-vishwakarma-temple-will-be-built-on-gomti-river-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो गोमती किनारे बनेगा विश्वकर्मा मंदिर, जयंती पर फिर छुट्टी : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो गोमती किनारे बनेगा विश्वकर्मा मंदिर, जयंती पर फिर छुट्टी : अखिलेश
Sun, 22 Sep 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती पर जो छुट्टी भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है, उसे बहाल किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के तकनीक से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के तौर पर लैपटॉप दिए जाएंगे। 17 अति पिछड़ी जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहले दिया जाएगा।
अखिलेश शनिवार को सपा मुख्यालय में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण और इंजीनियरिंग में भगवान विश्वकर्मा का महान योगदान रहा है। एक ऐसे समाज का निर्माण भी हो जिसमें एक-दूसरे का सम्मान, प्यार और सहयोग हो, सबको बराबरी का हक मिले। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज को बहुत धोखा दिया है। विश्वकर्मा समाज का सहयोग मिला तो सन् 2022 में सपा की सरकार बन जाएगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना हो तो सभी जातियों की संख्या सामने आएगी। फिर उसी हिसाब से उसकी भागीदारी तय हो सकेगी। इस दौरान गोरखपुर के सभासद सौरभ विश्वकर्मा और पूर्व सभासद चंदन विश्वकर्मा ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

Trending Videos
ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र रहे मौजूद
समारोह में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न जिलों के विश्वकर्मा समाज के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक व अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे।