फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If no claim is made within 15 days, 16 plots will be auctioned

Lucknow News: 15 दिनों में दावा न किया तो नीलाम हो जाएंगे 16 भूखंड

Wed, 04 Jun 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
If no claim is made within 15 days, 16 plots will be auctioned
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर छह के 16 भूखंडों की फाइलें गायब होने के मामले में एलडीए ने मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया। इसमें कहा गया कि यदि किसी के पास इन भूखंडों के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज हैं तो 15 दिन में एलडीए में दिखाएं, वरना इन्हें खाली मानकर नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, एलडीए से गायब भूखंडों की फाइलों का कम्प्यूटर में भी रिकॉर्ड नहीं है। एसटीएफ की ओर से की जा रही जांच के दौरान यह बात सामने आ चुकी है।



दो वर्ष पूर्व एलडीए में 149 भूखंडों के फर्जी रजिस्ट्री और समायोजन का मामला सामने आया था। इसकी जांच कर रही एसटीएफ ने प्राधिकरण से भूखंडों का रिकॉर्ड मांगा गया। इसके बाद एलडीए में हुई जांच में पता चला कि 16 भूखंडों की फाइल ही रिकॉर्ड में नहीं है। यह भी सामने आया कि इन 16 भूखंडों में से 14 पर बाउंड्री और दो पर मकान बने हैं।
विज्ञापन


एलडीए ने इन भूखंडों को अपने कब्जे में लेने से पहले सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की है। इसमें इनके आवंटन और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज आवंटियों से मांगे गए हैं। ट्रांसपोर्टनगर योजना में एलडीए ऐसा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा और उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की ओर से जारी नोटिस में भूखंड से संबंधित स्वामित्व के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया है। जिन भूखंडों की फाइलें गायब हैं, वे 150 वर्गमीटर के हैं और इनका एलडीए में रेट 38 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। ऐसे में एक भूखंड की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। हालांकि, इस समय बाजार रेट करीब 50 हजार रुपये वर्गमीटर चल रहा है।

सेक्टर छह के इन भूखंडों की फाइलें गायब



डी-763, डी-767, डी-770, डी-779, डी-782, डी-796, डी-798, डी-834, डी-836, डी-842, डी-873, डी-771, डी-775, डी-776, 1/706 और 5/956

कोट



यदि किसी के पास इन भूखंडों से संबंधित दस्तावेज हैं तो उसे 15 दिन में एलडीए में दिखाएं। ऐसा नहीं किया तो भूखंडों को नीलाम कर दिया जाएगा।

- ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed