फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ichha Patel wins silver medal in Khelo India Junior national weight lifting.

Khelo India: सामान्य खिलाड़ियों पर फिर भारी ‘स्पेशल’ इच्छा, खेलो इंडिया जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग में जीता रजत

Sun, 26 Jun 2022 06:15 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jun 2022 06:15 PM IST
सार

‘स्पेशल’ वेटलिफ्टर इच्छा पटेल ने खेलो इंडिया जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता है। इच्छा ने एक वर्ष में तीन प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Ichha Patel wins silver medal in Khelo India Junior national weight lifting.
इच्छा पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसिक मंदित होने के बावजूद उसमें सीखने की गजब की क्षमता है। शायद यही कारण है कि एक साल के भीतर वह राष्ट्रीय स्तर की तीन  प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में कामयाब रही। बात हो रही है कि शहर की इकलौती ‘स्पेशल’ वेटलिफ्टर इच्छा पटेल की, जिसने हाल ही में कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल रैकिंग वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। 87 किग्रा भारवर्ग में उन्होंने कुल 181 किग्रा वजन उठाया। इसमें स्नैच में 70 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 91 किग्रा शामिल रहा। स्पर्धा का स्वर्ण मणिपुर की मार्टिना देवी ने अपने नाम किया।

विज्ञापन


इच्छा के इस प्रदर्शन में पिता एवं लक्ष्मण अवॉर्डी ललित पटेल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने बेटी को कभी किसी से कम नहीं समझा और घर पर खुद ट्रेनिंग देकर राष्ट्रीय पदक विजेता बना दिया। पटेल बताते हैं कि जब इच्छा ने वर्ष 2019 (अबुधाबी) में हुए स्पेशल ओलंपिक की पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में चार पदक जीते तो लगा उसे सामान्य वर्ग के लिए ट्रेनिंग दी जा सकती है।
विज्ञापन


पहले केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हाल और फिर घर में दो साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद इच्छा के प्रदर्शन में गजब का सुधार आया और परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि नेशनल में पदक जीतने के इच्छा को नेशनल कैंप के लिए बुलावा भी आया है, लेकिन मानसिक मंदित होने के कारण उसे वहां भेजा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन पर एक नजर
स्पेशल ओलंपिक (वर्ष 2019) की पावरलिफ्टिंग में एक रजत और तीन कांस्य
पटियाला सब जूनियर नेशनल (अगस्त 2021) में वेटलिफ्टिंग की 81 किग्रा में कांस्य
भुवनेश्वर जूनियर नेशनल (मार्च 2022) में वेटलिफ्टिंग की 87 किग्रा में रजत
कांगड़ा जूनियर नेशनल (जून 2022) में वेटलिफ्टिंग की 87 किग्रा में रजत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed