{"_id":"6a612e10c641e8459009aec5","slug":"ice-cream-seller-hanged-himself-to-death-lucknow-news-c-13-lko1096-1839902-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आइसक्रीम विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आइसक्रीम विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 23 Jul 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गाजीपुर के इस्माइलगंज में रहने वाले आइसक्रीम विक्रेता अंकित कश्यप (19) ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
मूलरूप से लखीमपुर खीरी के अमृता पथेली गांव निवासी अंकित अपने रिश्तेदार बालक राम के साथ किराये के कमरे में रहते थे। उनके भाई विजेंद्र ने बताया कि अंकित सोमवार को लखीमपुर से लौटा था। रिश्तेदार बालक राम खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। मंगलवार शाम भाई नरेंद्र अंकित से मिलने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंकित का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर गाजीपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए मोबाइल कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और परिजनों ने भी आरोप नहीं लगाया है। अंकित के परिवार में पिता रामपाल कश्यप, मां राजरानी और चार भाई हैं।