फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICC World Cup 2023 IND vs ENG Highlights: Lucknow Ekana Stadium Pitch

IND vs ENG MATCH : इकाना की पिच का रहस्य बरकरार, खोदकर बदली गईं थीं सभी 9 पिचें, पर नहीं बदला निष्कर्ष

Mon, 30 Oct 2023 10:29 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

 IND vs ENG Ekana Stadium Highlights : रविवार को टीम इंडिया और विश्व चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में पिच नंबर चार का उपयोग किया गया। शुरुआत में ही पिच ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 IND vs ENG Highlights: Lucknow Ekana Stadium Pitch
मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने पिच का मुआयना किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, जब न्यूजीलैंड-भारत टी 20 और फिर आईपीएल के सात मुकाबलों में इकाना स्टेडियम की पिचों की चहुंओर आलोचना हुई। बीसीसीआई ने यूपीसीए को निर्देश देते हुए स्टेडियम की सभी नौ पिचों को नए सिरे से तैयार करने को बोला। नए पिच क्यूरेटर के निरीक्षण में ग्राउंड का पूरा स्क्वायर खोदकर नए सिरे से पिचें तैयार की गई, लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात वाला रहा। विश्वकप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए 311 रन को छोड़ दिया जाए तो आठ पारियों में कोई भी टीम तीन सौ के आंकड़े को नहीं छू सकी, जबकि विश्वकप के अन्य आयोजन स्थलों में खूब रन बने।
विज्ञापन


रविवार को टीम इंडिया और विश्व चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में पिच नंबर चार का उपयोग किया गया। शुरुआत में ही पिच ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। धीमे ट्रैक पर बल्लेबाजों को रन बनाने में पसीने छूट गए। रही सही कसर, पिच की असमान उछाल ने पूरी कर दी। इस कारण रोहित, विराट, शुममन और केएल राहूल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम 229 रन का स्कोर विकेट पर टांग सकी। अब बारी इंग्लैंड के बल्लेबाजों की थी, जो इकाना की असमान हो चली पिच भारतीय पेस बैटरी के बाद कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
विज्ञापन


बताते चले इस साल 29 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पिच का बर्ताव इतना खराब था कि न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 99 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर चार विकेट पर किसी तरह लक्ष्य हासिल किया। मैच के बाद उस समय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इकाना की पिच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे भयानक बताया था। यही नहीं, मार्च-अप्रैल में यहां आइपीएल के सात मैच खेले गए। इनमें से ज्यादातर मुकाबलों में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज भी रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए पिच को नए सिरे को तैयार करने को बोला, लेकिन नतीजा सिफर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इकाना स्टेडियम में हुए विश्वकप के मुकाबलों पर एक नजर

ICC World Cup 2023 IND vs ENG Highlights: Lucknow Ekana Stadium Pitch
वोक्स ने शुभमन को बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
12 अक्तूबर
दक्षिण अफ्रीका सात विकेट खोकर 311 रन
ऑस्ट्रेलिया 40.5 ओवर में 177 रन पर आउट

16 अक्तूबर
श्रीलंका 43.3 ओवर में 209 रन पर आउट
ऑस्ट्रेलिया 35.3 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन

21 अक्तूबर
नीदरलैंड 49.4 ओवर में 262 रन पर आउट
श्रीलंका 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन

29 अक्टूबर
भारत 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन
इंग्लैंड 34.5 ओवर में 129 रन पर आउट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed