फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IAS Transfer: Transfer of 13 IAS, Commissioner of Aligarh and Jhansi also changed

UP : 15 आईएएस अफसरों के तबादले, अलीगढ़-झांसी के कमिश्नर बदले; भदोही और उन्नाव के डीएम का भी ट्रांसफर

Thu, 29 Feb 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Feb 2024 12:29 AM IST
सार

रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त व सचिव आवास विभाग से प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम और जल विद्युत निगम बनाया गया है। बलकार सिंह प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं।

विज्ञापन
IAS Transfer: Transfer of 13 IAS, Commissioner of Aligarh and Jhansi also changed
IAS officer demo

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास व मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर तैनात हनुमंत राव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अलीगढ़ और झांसी के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन


रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त व सचिव आवास विभाग से प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम और जल विद्युत निगम बनाया गया है। बलकार सिंह प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। बीएल मीणा प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं। राजेश कुमार सिंह जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


बिमल कुमार दुबे प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड से मंडलायुक्त झांसी, ईशा दुहन अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर गौतमबुद्धनगर से प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और चांदनी सिंह प्रतीक्षारत को अपर आयुक्त वाणिज्य कर गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र मंडलायुक्त अलीगढ़ से प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन, पी गुरु प्रसाद प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम से प्रमुख सचिव राजस्व, राजशेखर सचिव कृषि व कृषि शिक्षा से प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। इसके अलावा चैत्रा वी प्रबंध निदेशक पश्चिमी विद्युत आपूर्ति निगम से मंडलायुक्त अलीगढ़, डा. आदर्श सिंह मंडलायुक्त झांसी से आयुक्त आबकारी बनाए गए हैं। इस पद पर रहे डा. सेंथिल पांडियन सी प्रतिनियुक्ति के लिए जल्द ही कार्यमुक्त होने वाले हैं।


उन्नाव की डीएम अपूर्वा दुबे को प्रतीक्षारत किया गया
शासन ने देर रात भदोही और उन्नाव के डीएम को बदल दिया। भदोही के डीएम गौरांग राठी को उन्नाव का डीएम बनाया गया है। जबकि उन्नाव की डीएम अपूर्वा दुबे को प्रतीक्षारत रखा गया है। इसी तरह अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया गया था। अब उन्हें भदोही का डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed