यूपी: छह आईएएस अफसरों के तबादले व चार जिलों में नई तैनाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने अंबेडकरनगर समेत चार जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी है। इस क्रम में मऊ के डीएम वैभव श्रीवास्तव को अंबेडकरनगर का नया डीएम बनाया गया है।
वहीं मथुरा से हटाकर वेटिंग में डाले गए निखिल चंद्र शुक्ला को मऊ का डीएम बनाया गया है।
छह आईएएस अफसरों के बुधवार को हुए तबादले में 28 अगस्त के तबादले में रिक्त हुए इटावा व औरैया में भी नए डीएम की तैनाती कर दी गई है।
विशेष सचिव मत्स्य शमीम अहमद खान को इटावा का डीएम बनाया गया है। यह पद इटावा के डीएम नितिन बंसल का मथुरा के डीएम के पद पर तबादला किए जाने से खाली हुआ था।
इन्हें मिली इन जिलों की जिम्मेदारी
यूपी भूमि सुधार निगम के प्रबंध निदेशक के. बालाजी को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है। यह पद औरैया की डीएम माला श्रीवास्तव को आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से रिक्त हुआ था।
मथुरा डीएम के पद से तीन माह से भी कम वक्त में हटाकर वेटिंग में डाले गए निखिल चंद्र शुक्ला को मऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मऊ के डीएम वैभव श्रीवास्तव अब अंबेडकरनगर के नए डीएम होंगे।
शासन ने तीन दिन पहले अंबेडकरनगर के डीएम बनाए गए विशेष सचिव राजस्व डॉ. सुरेंद्र कुमार का तबादला निरस्त कर दिया है। वे विशेष सचिव राजस्व बने रहेंगे।
वहीं हर्षिता माथुर का जॉइंट मजिस्ट्रेट बलिया के पद पर किया गया तबादला संशोधित किया गया है। अब वे जॉइंट मजिस्ट्रेट मेरठ के पद पर तैनात की गई हैं।