{"_id":"5b377b574f1c1b53268b8b1d","slug":"ias-officer-raj-pratap-singh-gets-vrs-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर अफसर के मुख्य सचिव बनते ही सीनियर को मिला वीआरएस, 31 जुलाई को होना था रिटायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर अफसर के मुख्य सचिव बनते ही सीनियर को मिला वीआरएस, 31 जुलाई को होना था रिटायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 30 Jun 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1984 बैच के आईएएस अफसर डॉ. अनूप चंद्र पांडेय के मुख्य सचिव बनते ही उनसे सीनियर अफसर राज प्रताप सिंह का वीआरएस मंजूर कर लिया गया है। उन्हें 31 जुलाई को रिटायर होना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
राज प्रताप सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा व अपर मुख्य सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म का पद संभाल रहे थे। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने वीआरएस के लिए पहले ही अप्लाई कर दिया था और कोशिश में थे कि इसे नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के दिन ही मंजूर कर लिया जाए।
विज्ञापन
हालांकि, वो राज्य वित्त नियामक आयोग के चेयरमैन के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। आपको बता दें कि राज प्रताप सिंह प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय से सीनियर हैं।
विज्ञापन
यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद किसानों की कर्जमाफी और इंवेस्टर्स समिट के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद से ही अनूप चंद्र पांडेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुडबुक में थे। उनका कार्यकाल फरवरी 2019 तक है।