{"_id":"666a91361cd67304ec011f5e","slug":"ias-mohd-mustafa-asks-for-vrs-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएएस मोहम्मद मुस्तफा ने मांगा वीआरएस, प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम के पद पर हैं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएएस मोहम्मद मुस्तफा ने मांगा वीआरएस, प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम के पद पर हैं तैनात
Thu, 13 Jun 2024 11:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:57 AM IST
सार
यूपी में प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम के पद पर तैनात 1995 बैच के आईएएस अफसर मोहम्मद मुस्तफा ने वीआरएस की मांग की है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी में प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम के पद पर तैनात आईएएस मोहम्मद मुस्तफा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
मोहम्मद मुस्तफा 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने अपने अनुरोध के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।
यूपी में तीन अफसरों के हुए तबादले
विशेष सचिव, नियुक्त धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त, राज्यकर की नई जिम्मेदारी दी है। वे 28 मई 2017 से नियुक्ति विभाग में इस पद पर तैनात थे। इस तैनाती के दौरान ही उन्हें 2021 में पीसीएस से आईएएस संवर्ग में प्रमोशन मिला। उनके स्थान पर विशेष सचिव खनन विजय कुमार को तैनाती दी गई है। पिछले कुछ समय से विजय कुमार नियुक्ति विभाग में अतिरिक्त प्रभार के तौर पर काम देख रहे थे।
विज्ञापन
अमेरिका से स्टडी लीव से लौटे आईएएस अधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव, खनन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस. के दो माह के अवकाश पर होने के चलते यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह को दी गई है।
विज्ञापन