{"_id":"5922a7af4f1c1b3d6a5369c9","slug":"ias-anurag-tiwary-brother-meets-cm-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS अनुराग मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश, एफआईआर भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS अनुराग मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश, एफआईआर भी दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में अनुराग तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक काडर के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की मौत की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की गई है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने यह जानकारी दी। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अनुराग के परिवारीजनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई।
अनुराग के भाई मयंक तिवारी का कहना है कि अनुराग पर घोटाले के पेपर पर साइन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिस पर वो साइन नहीं करना चाहते थे। इसलिए उनके साथ साथ ये हुआ। सीएम से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि हमें भरोसा दिलाया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आईएएस अनुराग का शव 17 मई को हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के सामने पाया गया था। हत्या की आशंका जताते हुए उनके बड़े भाई मयंक तिवारी, उनकी मां व परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
मौत की जांच के लिए लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार ने एसआईटी बनाकर 72 घंटे में रिपोर्ट देने की बात कही थी लेकिन मियाद खत्म होने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसआइटी प्रभारी सीओ हजरतगंज अवनीश कुमार मिश्रा ने एसएसपी से दो दिन का और वक्त मांगा है।
इस बीच एसएसपी दीपक कुमार ने विसरा जांच की रिपोर्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में संपर्क किया तो वहां से तीन से चार हफ्ते लगने की जानकारी दी गई।