{"_id":"6684fd0c7f258cf3360390eb","slug":"ias-anuj-kumar-jha-appointed-director-of-sthaniya-nikay-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएएस अनुज कुमार झा निदेशक स्थानीय निकाय बनाए गए, स्वच्छ भारत के मिशन निदेशक भी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएएस अनुज कुमार झा निदेशक स्थानीय निकाय बनाए गए, स्वच्छ भारत के मिशन निदेशक भी बने
Wed, 03 Jul 2024 01:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:03 PM IST
सार
आईएएस अनुज कुमार झा को निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वह स्वच्छ भारत मिशन के राज्य मिशन निदशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी में आईएएस अनुज कुमार झा को निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। वह स्वच्छ भारत मिशन के राज्य मिशन निदशक की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुज कुमार झा 2009 बैच के अधिकारी हैं।
एक दिन पहले छह अफसरों का हुआ तबादला, एक का रद्द किया गया
इसके पहले, मंगलवार को प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है, जबकि एक आईएएस अधिकारी का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाए गए हैं। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त एवं राजस्व धर्मेंद्र सिंह को अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस अर्पित उपाध्याय को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है।
विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अजीत कुमार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है। राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक के पद पर तैनात अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया है। वहीं, चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त (प्रशासन), परिवहन बनाई गई हैं। विशेष सचिव, वित्त समीर वर्मा का आईजी कारागार के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। अब वे विशेष सचिव, वित्त बने रहेंगे।