{"_id":"5c6777fcbdec225213320a5b","slug":"ias-and-ips-officer-along-with-martyrs-of-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस व आईपीएस अफसर पुलवामा के शहीद परिवारों के साथ, देंगे 1 दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस व आईपीएस अफसर पुलवामा के शहीद परिवारों के साथ, देंगे 1 दिन का वेतन
Sat, 16 Feb 2019 08:09 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 16 Feb 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
pulwama attack martyred
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की आईएएस व आईपीएस एसोसिएशन पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हुई है। दोनों संवर्गों के एसोसिएशन ने हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है और संवर्ग के साथियों से एक-एक दिन का वेतन देने की अपील की है।
विज्ञापन
आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष व राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार व आईपीएस एसोसिएशन की सचिव नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि एसोसिएशन पुलवामा में कर्तव्य पालन के दौरान जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का नमन करती है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के सभी सदस्य अपने एक दिन का वेतन शहीदों के शोकसंतप्त परिवारीजनों के कल्याणार्थ देंगे। जमा हुई रकम का चेक सीआरपीएफ के लखनऊ स्थित फ्रंटियर मुख्यालय को दिया जाएगा जहां से इसे सीआरपीएफ के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगा। प्रवीर कुमार ने बताया कि संवर्ग के सदस्यों ने अपना अंशदान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन