फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ias abhay interrogated in illicit mining case by ed, two others ias in line

खनन घोटाले में ईडी ने की आईएएस अभय से पूछताछ, दो अन्य अफसरों से भी जल्द पूछे जाएंगे सवाल

Fri, 13 Sep 2019 12:11 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 13 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ias abhay interrogated in illicit mining case by ed, two others ias in line
ED - फोटो : ANI
खनने घोटाले की चपेट में आए आईएएस अफसरों पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आईएएस अभय को बुलाकर लखनऊ कार्यालय में पूछताछ की। ईडी जल्द ही दो और आईएएस अधिकारियों 2009 बैच के विवेक व 2011 बैच के देवी शरण उपाध्याय से पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई पूछताछ में ईडी के सवाल आईएएस अभय की संपत्ति पर, उनके द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न व सीबीआई के छापे के दौरान उनके बुलंदशहर के जिलाधिकारी आवास से बरामद 47 लाख रुपये की रकम पर केंद्रित रहे। सूत्रों का कहना है कि जवाब में आईएएस जो कारण बताए ईडी ने उससे संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं। अभय ने हालांकि कुछ दस्तावेज ईडी को सौंपे भी।
विज्ञापन

 

ईडी हमीरपुर, शामली, फतेहपुर, कौशांबी व देवरिया में हुए खनन घोटाले के मामलों की जांच कर रही है। ईडी ने पिछली 4 अगस्त को केस दर्ज किया था और कुछ दिनों पहले इनमें से दो आईएएस अफसरों को पूछताछ के लिए हाजिर होने की नोटिस भेजी थी। ईडी ने बीते दिनों हमीरपुर खनन घोटाले के मामले में कोर्ट की अनुमति पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से चार दिन पूछताछ की थी। 

सीबीआई ने जुलाई में खनन घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। सीबीआई भी खनन घोटाले में  गायत्री प्रसाद प्रजापति के अलावा फतेहपुर के तत्कालीन डीएम अभय सिंह, आईएएस अधिकारी जीवेश नंदन, संतोष कुमार, देवीशरण उपाध्याय व तत्कालीन डीएम देवरिया को नामजद कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed