फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I will get vaccinated after complete dry run says Akhilesh Yadav.

अखिलेश यादव का यू-टर्न, बोले- पूर्ण परीक्षण होने पर लगवाऊंगा कोरोना का टीका

Sun, 10 Jan 2021 10:21 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jan 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
I will get vaccinated after complete dry run says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर दिए गए अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि वैक्सीन का पूर्ण परीक्षण होने के बाद वह इसे लगवाएंगे।

विज्ञापन


चित्रकूट से शनिवार को लखनऊ लौटते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर के राधानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वैज्ञानिक वैक्सीन बना लेंगे। अभी यहां ड्राई रन (टीकाकरण पूर्वाभ्यास) हो रहा है। भाजपा के लोग अगर सुरक्षित समझ रहे हैं तो मुख्यमंत्री क्यों मना कर रहे हैं? हम जानना चाहते हैं कि वैक्सीन आ रही है तो प्रदेश में कितने दिनों में लोगों को लग जाएगी? गरीबों को मुफ्त मिलेगी या नहीं, सरकार यह बताए। उन्होंने पूछा कि आखिर वैक्सीन के रखरखाव के लिए कितना बजट है? यह सरकार कोई तैयारी नहीं कर रही केवल झूठ बोल रही है।
विज्ञापन


जब गरीबों को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन तब सपा कार्यकर्ता लगवाएंगे
रायबरेली में सरेनी क्षेत्र के गंगागंज में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की ओर से आयोजित सभा में अखिलेश ने कहा कि वैक्सीन को लेकर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। वह वैक्सीन को लाने वाले चिकित्सकों, वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं। जब देश के गरीब लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, तब सपा का कार्यकर्ता भी वैक्सीन लगवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर और भाजपा नेता कर रहे जहरीली शराब का कारोबार

अखिलेश ने बुलंदशहर में शराब पीने से पांच लोगों की मौत को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जहरीली शराब का कारोबार अधिकारी और भाजपा नेता मिलकर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed