फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I had ordered my daughter's books from Hyderabad in May, but they went missing due to postal negligence

Lucknow News: मई में हैदराबाद से मंगाई थी बेटी की किताबें, डाक की लापरवाही से गायब

Sat, 19 Jul 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
I had ordered my daughter's books from Hyderabad in May, but they went missing due to postal negligence
जीपीओ में लगा समाधान दिवस।
लखनऊ। फैज अहमद खान की बेटी की किताबें दो महीने पहले हैदराबाद से लखनऊ पार्सल की थीं। वह आठ से दस बार जीपीओ के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन न किताबें मिली, न ही किताबें कहां हैं, यह पता लग सका है। स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में बेटी की पढ़ाई बाधित होने से वह नाराज हैं।
विज्ञापन

फैज अहमद शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ में आयोजित समाधान दिवस में अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पार्सल को लेकर कई बार अफसरों से मुलाकात की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रैक करने पर लोकेशन जीपीओ दिख रहा है, लेकिन यहां पार्सल अभी तक नहीं पहुंचा। समाधान दिवस में शुक्रवार को सिर्फ दो आवेदक पहुंचे। शिकायतों को संबंधित डाकघरों को भेजने के लिए रजिस्टर पर नोट कर लिया गया है। शिकायतों के निस्तारण के लिए डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर प्रथम राजेश कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसके अवस्थी, अलका गौड़, वीके राय, तपस गौतम, संजय गौड़ ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


प्रचार हो तो बढ़ें शिकायतकर्ता
डाक सेवा समाधान दिवस की पहल अच्छी है। इसे दो मई को शुरू किया गया था। इसके तहत प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शुक्रवार को समाधान दिवस जीपीओ में होता है, लेकिन प्रचार नहीं होने से शिकायतकर्ता बहुत कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed