{"_id":"5c434fe7bdec22737e6af23d","slug":"i-can-give-resign-but-can-not-leave-rss-says-bihar-governor-lalji-tandon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघ के कार्यक्रमों में जाना बंद नहीं कर सकता, भले पद छोड़ना पड़े: लालजी टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के कार्यक्रमों में जाना बंद नहीं कर सकता, भले पद छोड़ना पड़े: लालजी टंडन
Sat, 19 Jan 2019 09:57 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Lalji Tandon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि संघ हमारी मातृ संस्था है। मुझे इससे बहुत प्रेरणा मिली है, मैं आज जो भी हूं वो संघ की प्रेरणा से। मैं यहां आना-जाना बंद नहीं कर सकता। भले ही इसके लिए मुझे पद को छोड़ना ही क्यों न पड़े। वे शनिवार को सरसवां, अर्जुनगंज में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रकल्प महामना शिक्षण संस्थान के नए भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संघ के सर सह कार्यवाहक कृष्ण गोपाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
लालजी टंडन ने कहा कि कार्यक्रम में आने से पहले एक व्यक्ति ने कहा कि आपका राज्यपाल होने की वजह से वहां जाना उचित होगा? इस पर मैंने उनसे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस्तीफा लिख दूंगा लेकिन संघ में या वहां के कार्यक्रमों में जाना बंद नहीं करूंगा। उन्होंने भाऊराव देवरस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक दुर्लभ शिल्पी थे। जो लोहे को छूकर सोना कर दे, देवरस एक ऐसे पारस थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाऊराव सिर्फ संघ तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने देश के भीतर तमाम ऐसे अनुशासनिक संगठन खड़े किए जिनसे जुड़े हुए करोड़ों लोग आज भारत माता की सेवा कर रहे हैं। उनका न्यास को खड़ा करने में महान योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस संस्था के कई उद्देश्य हैं जिससे आने वाले समय में लाखों लोग लाभान्वित होंगे। राज्यपाल ने कहा कि महापुरुषों के नाम से शुरू की जा रही इस योजना में शामिल होने का अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संघ के सर सह कार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि संघ को उत्तर प्रदेश में स्थापित करने वाले भाऊराव ही थे जो अशोक सिंघल, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे तमाम प्रतिष्ठित लोगों को संघ के करीब लाए। वह हमेशा ही अपने जीवन को समाज के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहे। हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में जब तक हिन्दू समाज की स्थिति नहीं सुधरेगी तब तक देश में स्थाई परिवर्तन नहीं आएगा और समाज के साथ-साथ देश में भी हिंदुत्व की स्थापना शिक्षा से ही होगी।
बता दें कि महामना शिक्षण संस्थान गरीब मेधावी बच्चों को नि:शुल्क आईआईटी व मेडिकल की कोचिंग के साथ ही रहने-खाने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर प्राविधिक व चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, केजीएमयू कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट, संस्था के अध्यक्ष राम निवास जैन, रंजीव तिवारी, डॉ. एसएन शंखवार, चंदन पटेल आदि उपस्थित थे।