फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I am going to my Lord, Allah Hafiz After sending a WhatsApp message to the defaulters, the electrician hanged himself

Lucknow News: अपने रब के पास जा रहा हूं, अल्लाह हाफिज...बकायेदारों को व्हॉट्सएप पर मेसेज लिखकर बिजली मिस्त्री ने लगा लिया फंदा

Fri, 12 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
I am going to my Lord, Allah Hafiz After sending a WhatsApp message to the defaulters, the electrician hanged himself
आदिल अहमद की फाइल फोटो।
लखनऊ। मेरा टाइम खत्म होने वाला है, आज मैं अपने रब के पास जा रहा हूं, जिनको दुनिया में रहना है वो कुछ भी करें, आप सबको आखिरी सलाम, अल्लाह हाफिज... यह मेसेज बकायेदारों को व्हॉट्सएप पर भेजकर विकासनगर के सेक्टर-सी निवासी बिजली मिस्त्री सैयद आदिल अहमद (45) ने बुधवार शाम घर में फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित दिया। उनके बड़े बेटे फहद ने चार बिल्डरों पर पिता की मेहनत के 4.78 लाख रुपये हड़पने और उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फहद के मुताबिक उनके पिता बिल्डरों के लिए काम करते थे। उन्होंने चार लोगों का काम किया था। वर्ष 2017 से लेकर अब तक काम के 4.78 लाख रुपये का भुगतान बाकी था। वह लगातार रुपये की मांग कर रहे थे और आरोपी उनसे टालमटोल कर रहे थे। एक आरोपी महिला ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक भी दिया था, जो क्लीयर नहीं हो सका था। बुधवार को पिता रुपये मांगने के लिए गए थे, पर उन्हें रुपये नहीं मिले। शाम को वह मायूस होकर लौटे और चुपचाप कमरे मेंं जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर के बाद उन्होंने पिता के कमरे का दरवाजा बंद देेखा। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। मां जैनब छत पर थीं। फहद और जैनब में मोहल्ले वालों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आदिल को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। वे लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आदिल के परिवार में छोटा बेटा अब्दुल अहद है, जो घटना के समय घर के बाहर था।
विज्ञापन


बेटे की फीस भी नहीं कर पा रहे थे जमा
फहद ने बताया कि रुपये न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। उनकी फीस जमा करने में भी पिता को दिक्कत हो रही थी। वह इस बात की पूरी कोशिश में लगे थे कि किसी तरह बकाया मिल जाए, पर ऐसा हो नहीं सका और अंत में पिता को जान देनी पड़ी। फहद ने महिला सहित चार लोगों पर पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली थी, पर परिजनों ने न तो कोई तहरीर दी और न ही कोई शिकायत की है। घरवाले शिकायत करते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed