{"_id":"a46dbce0d87cca173f467589b62f02c6","slug":"huz-kurra-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज के लिए कल निकलेगी लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज के लिए कल निकलेगी लॉटरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Apr 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
34 हजार 882 आवेदकों के बीच से हज पर जाने वाले 23 हजार 668 खुशकिस्मत लोगों का चयन लाटरी से गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा।
विज्ञापन
कुर्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के नगर विकास-अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और उप्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां करेंगे।
विज्ञापन
हज यात्री अपना कवर नंबर डालकर अपनी स्थिति के बारे में जान सकेंगे। इस बार चयनित हज यात्रियों का उनके पंजीकृत फोन नंबर पर एसएमएस और फोन कॉल करके सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस बार हज यात्रा-2014 के लिए पूरे प्रदेश भर से 34 हजार 882 आवेदकों ने आवेदन किया था जबकि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से राज्य हज समिति का कोटा इस बार 23 हजार 668 लोगों का ही तय किया गया है।