फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hussainganj flyover ready, traffic will run in lucknow

जाम के झाम से मिलेगी राहत, हुसैनगंज फ्लाईओवर तैयार, दौड़ेगा ट्रैफिक

Fri, 18 Sep 2020 11:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
hussainganj flyover ready, traffic will run in lucknow
हुसैनगंज से डीएवी के बीच तीन लेन का फ्लाईओवर बनकर तैयार। - फोटो : amar ujala
पुराने लखनऊ में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण पूरे होने लगे हैं। हुसैनगंज से डीएवी के बीच बने तीन लेन का फ्लाईओवर तैयार हो गया है। अब ट्रैफिक शुरू होने का इंतजार है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि महीने के अंत तक औपचारिक शुभारंभ के बाद यातायात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अगले सप्ताह मीना बेकरी फ्लाईओवर का काम भी पूरा हो जाएगा। संभावना यह भी है कि सेतु निगम महीने के अंत में दोनों फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू कर दे। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि हुसैनगंज फ्लाईओवर का सिविल वर्क पूरा हो गया है।
विज्ञापन


टेस्टिंग की जा रही है। अगले कुछ दिन में फ्लाईओवर शुरू कराया जा सकता है। इसके नीचे सर्विस लेन का निर्माण बाद में किया जाएगा। शासन से बजट मिलना बाकी है। दो किमी लंबा फ्लाईओवर से नाका और गुरुद्वारा रोड के ट्रैफिक के झाम से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक फ्लाईओवर दिसंबर में होगा तैयार

तीसरा फ्लाईओवर सेतु निगम दिसंबर तक पूरा करेगा। कोरोना की वजह से यहां काम धीमा हो गया। अब इसमें तेजी लाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

मीना बेकरी फ्लाईओवर अगले सप्ताह फाइनल होगा
सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि तुलसीदास मार्ग पर मीना बेकरी फ्लाईओवर का काम भी पूरा हो गया है। यहां भी अगले सप्ताह तक फ्लाईओवर की एप्रोच रोड और ऊपर की सतह फाइनल हो जाएगी। इसके बाद यह फ्लाईओवर भी उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा।

रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री से मांगा जा रहा वक्त
सेतु निगम इन दोनों फ्लाईओवर के औपचारिक शुभारंभ के लिए रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ के संपर्क में है। एक वर्चुअल कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा जा रहा है। अगर औपचारिक कार्यक्रम संभव नहीं हुआ तो संभव है कि दोनों की सहमति से फ्लाईओवर शुरू करा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed