{"_id":"61811e2b732994138d44895a","slug":"husband-wife-died-in-an-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत
Tue, 02 Nov 2021 04:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Nov 2021 04:46 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर छबील चौकी के पास हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के करोरा निवासी श्री कृष्ण अपनी पत्नी ब्रजमावती के साथ लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जोरास चाची की अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। दोपहर करीब 12:00 बजे वह वापस लखनऊ लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान हाईवे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पत्नी ब्रजमावती की मौके पर मौत हो गई। वही गंभीर दशा में सीएससी त्रिवेदीगंज पहुंचाए गए श्रीकृष्ण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर में चल रही धनतेरस व दीपावली की तैयारियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।