फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband of pradhan beaten a villager in front of officer in sultanpur

दंबगईः अधिकारी के सामने प्रधान पति ने ग्रामीण को पीटा, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

Thu, 28 Nov 2019 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
husband of pradhan beaten a villager in front of officer in sultanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुल्तानपुर में प्रधान के खिलाफ शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी के सामने ही प्रधान के फौजी पति ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई के बाद दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से फायरिंग भी की। वारदात के बाद प्रधान पति मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरी निवासी तौहीद अहमद सेना में सिपाही है। उसकी पत्नी नाजिया बानो गांव की प्रधान है। गांव के ही मोहम्मद समीर ने  प्रधान के विकास कार्यों की जांच की शिकायत जिलाधिकारी सी. इंदुमती से की थी।
विज्ञापन


शिकायत की जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रमाशंकर सिंह को मिली थी। बुधवार को जांच अधिकारी रमाशंकर सिंह पिपरी ग्राम सचिव दुर्गा देवी के साथ गांव में जांच करने पहुंचे थे। गांव के प्राइमरी पाठशाला के पास दोनों अधिकारियों ने अन्य ग्रामीणों के सामने जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का प्रधान पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना

इस दौरान ग्राम प्रधान नाजिया बानो भी मौके पर मौजूद थीं। जांच अधिकारी के सामने गांव के अर्जुन गिरि प्रधान के कार्यों की शिकायत कर रहे थे तभी प्रधान नाजिया बानो का पति तौहीद अहमद मौके पर पहुंच गया और जांच अधिकारी के सामने ही अर्जुन गिरी को पीटने लगा।

ग्रामीणों ने अर्जुन गिरी को बचाने का प्रयास किया तो तौहीद ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की। ग्रामीण आरोपी प्रधान पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत भवन में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed