दंबगईः अधिकारी के सामने प्रधान पति ने ग्रामीण को पीटा, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में प्रधान के खिलाफ शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी के सामने ही प्रधान के फौजी पति ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई के बाद दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से फायरिंग भी की। वारदात के बाद प्रधान पति मौके से फरार हो गया।
कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरी निवासी तौहीद अहमद सेना में सिपाही है। उसकी पत्नी नाजिया बानो गांव की प्रधान है। गांव के ही मोहम्मद समीर ने प्रधान के विकास कार्यों की जांच की शिकायत जिलाधिकारी सी. इंदुमती से की थी।
शिकायत की जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रमाशंकर सिंह को मिली थी। बुधवार को जांच अधिकारी रमाशंकर सिंह पिपरी ग्राम सचिव दुर्गा देवी के साथ गांव में जांच करने पहुंचे थे। गांव के प्राइमरी पाठशाला के पास दोनों अधिकारियों ने अन्य ग्रामीणों के सामने जांच शुरू की।
ग्रामीणों का प्रधान पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना
इस दौरान ग्राम प्रधान नाजिया बानो भी मौके पर मौजूद थीं। जांच अधिकारी के सामने गांव के अर्जुन गिरि प्रधान के कार्यों की शिकायत कर रहे थे तभी प्रधान नाजिया बानो का पति तौहीद अहमद मौके पर पहुंच गया और जांच अधिकारी के सामने ही अर्जुन गिरी को पीटने लगा।
ग्रामीणों ने अर्जुन गिरी को बचाने का प्रयास किया तो तौहीद ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की। ग्रामीण आरोपी प्रधान पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत भवन में धरने पर बैठ गए।