{"_id":"5c964be6bdec2213f01be16c","slug":"husband-murder-wife-by-knife-in-gonda-couple-married-just-a-year-ago","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: पति ने चाकू से रेता पत्नी का गला, एक साल पहले ही भगा कर की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: पति ने चाकू से रेता पत्नी का गला, एक साल पहले ही भगा कर की थी शादी
Sat, 23 Mar 2019 08:38 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा में शनिवार शाम एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से चाकू लहराते हुए भाग निकला। सूचना मिलने पर भभुआ पुलिस ने उसे कत्ल में इस्तेमाल चाकू समेत पकड़ लिया।
घटना शनिवार की शाम करीब 4 बजे की है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कूरी खास निवासी दीपू कश्यप अपनी पत्नी पायल (25 ) की सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे खेतों में लगी फसल के बीच में गला रेत कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने उसे हाथ में चाकू लहराते व भागते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली करनैलगंज के भभुआ पुलिस चौकी इंचार्ज संजय तोमर को दी।
पुलिस ने उसे भागते हुए आला कत्ल समेत पकड़ लिया। बताया जाता है कि दीपू कश्यप लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वहीं से पायल को करीब एक वर्ष पूर्व भगा कर लाया था और मंदिर में शादी कर ली थी। बीच-बीच में दीपू गांव से बाहर भी रह रहा था। शनिवार को अचानक अपनी पत्नी को गांव से बाहर सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ी व खेत के बीच में ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

मौके पर कुछ लोगों ने देखा और उससे पूछा यह तूने क्या किया तो उसने जवाब दिया कि उसकी पत्नी ने मारने वाला काम किया था तो मैंने उसे मार दिया। इतना कहने के बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी उसे पकड़ लिया गया।
पहुंची पुलिस ने महिला का शव करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ सुरेश चंद्रा व डॉ मुदस्सिर ने महिला को मृत घोषित किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दूबे पहुंचे और आरोपी युवक से पूछताछ किया। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। महिला का नाम पायल बताया जा रहा है। घटना क्यों की गई यह पूछताछ के बाद पता लगेगा।