फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband got married second time wife committed suicide jumping from third floor due stress daughter marriage

Lucknow: पति ने की दूसरी शादी... पत्नी ने तनाव में तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जून में होना था बेटी का निकाह

Fri, 16 May 2025 01:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 May 2025 01:04 PM IST
सार

जून के महीने में बेटी का निकाह होना था लेकिन पिता मदद नहीं कर रहे थे। महिला पति के दूसरी शादी करने से तनाव में थी। उसने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन
Husband got married second time wife committed suicide jumping from third floor due  stress daughter marriage
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति के दूसरा निकाह करने और मानसिक तनाव से गुजर रही मड़ियांव के दाउदनगर निवासी बिलकिस बानो (40) ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बिलकिस के बेटे मेहंदी हसन ने बताया कि पिता अब्दुल लतीफ ने कुछ माह पहले रेशमा नाम की महिला से निकाह कर लिया।

विज्ञापन


अब्दुल दूसरी पत्नी के साथ छठामील इलाके में रहते हैं और कभी- कभी वह घर आते थे। इससे बिलकिस परेशान थीं। इलाज भी चल रहा था। बड़ी बहन सना का 21 जून को निकाह है। मां निकाह के इंतजाम के लिए परेशान थीं। पिता भी कुछ सहयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- बस अग्निकांड: चीखते रहे बच्चे, जलती रहीं उम्मीदें... राख हो गया पूरा परिवार, लपटों में बच्चों को तलाशती रही मां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Cabinet Meeting: छह बड़ी कंपनियां प्रदेश में करेंगी 2400 करोड़ का निवेश, जल्द जारी होगा लेटर ऑफ कंफर्ट


मेहंदी हसन प्राइवेट नौकरी कर किसी तरह घर चला रहे हैं। बुधवार शाम सना खाना बना रही थीं। दोनों छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थीं। इस बीच मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed