{"_id":"6826e94bef5536f14c0e3579","slug":"husband-got-married-second-time-wife-committed-suicide-jumping-from-third-floor-due-stress-daughter-marriage-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पति ने की दूसरी शादी... पत्नी ने तनाव में तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जून में होना था बेटी का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पति ने की दूसरी शादी... पत्नी ने तनाव में तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, जून में होना था बेटी का निकाह
Fri, 16 May 2025 01:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 May 2025 01:04 PM IST
सार
जून के महीने में बेटी का निकाह होना था लेकिन पिता मदद नहीं कर रहे थे। महिला पति के दूसरी शादी करने से तनाव में थी। उसने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति के दूसरा निकाह करने और मानसिक तनाव से गुजर रही मड़ियांव के दाउदनगर निवासी बिलकिस बानो (40) ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बिलकिस के बेटे मेहंदी हसन ने बताया कि पिता अब्दुल लतीफ ने कुछ माह पहले रेशमा नाम की महिला से निकाह कर लिया।
विज्ञापन
अब्दुल दूसरी पत्नी के साथ छठामील इलाके में रहते हैं और कभी- कभी वह घर आते थे। इससे बिलकिस परेशान थीं। इलाज भी चल रहा था। बड़ी बहन सना का 21 जून को निकाह है। मां निकाह के इंतजाम के लिए परेशान थीं। पिता भी कुछ सहयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- बस अग्निकांड: चीखते रहे बच्चे, जलती रहीं उम्मीदें... राख हो गया पूरा परिवार, लपटों में बच्चों को तलाशती रही मां
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Cabinet Meeting: छह बड़ी कंपनियां प्रदेश में करेंगी 2400 करोड़ का निवेश, जल्द जारी होगा लेटर ऑफ कंफर्ट
मेहंदी हसन प्राइवेट नौकरी कर किसी तरह घर चला रहे हैं। बुधवार शाम सना खाना बना रही थीं। दोनों छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थीं। इस बीच मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।