फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband gave triple talaq and threw wife out of house for not getting car in dowry In Lucknow

दहेज में कार न मिलने पर हैवानियत: देवर करता छेड़छाड़...विरोध पर पीटा, टूट गई कमर की हड्डी; तीन तलाक देकर भगाया

Sun, 22 Jun 2025 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 05:01 PM IST
सार

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को ससुरालवालों ने काफी प्रताड़ित किया। देवर छेड़छाड़ करता। विरोध पर पति ने उसे ही पीटा। इससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई। अब तीन तलाक देकर उसे घर से भगा दिया। 

विज्ञापन
husband gave triple talaq and threw wife out of house for not getting car in dowry In Lucknow
तीन तलाक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दहेज में कार न मिलने पर डेंटिस्ट पति और ससुराल वालों ने महिला को काफी प्रताड़ित किया। पीटने के दौरान पीड़िता की रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। अब उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। मामले में पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता सआदतगंज थाना इलाके की रहने वाली है। उसने बताया कि मार्च 2021 में उसका निकाह कैम्पबेल रोड निवासी डेंटिस्ट से हुआ था। मायके वालों ने पांच लाख रुपये कैश, जेवर और अन्य सामान दहेज में दिया था। बावजूद इसके पति व ससुराल वाले दहेज में कार मिलने से खुश नहीं थे। इस बात को लेकर वह लोग आए दिन उसको तरह-तरह मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। 

विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी

पीड़िता के मुताबिक, अक्टूबर 2022 की रात वह घर पर अकेले थी। इस दौरान देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। पति के वापस आने पर महिला ने देवर की शिकायत की थी। इस पर पीड़िता को ही पीटा। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी। हालत नाजुक देख उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद महिला मायके आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया

आरोप है कि 30 जनवरी 2025 की रात पति उनके मायके पहुंचा। दहेज में कार की मांग करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने गाली-गलौज करते हुए उसको तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed