फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband beaten, blame for murder

पत्नी और सालों ने युवक को जमकर पीटा, बोरे में भरकर नहर में फेंका

Tue, 26 Jul 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
husband beaten, blame for murder
लखनऊ। कृष्णानगर के पूरननगर इलाके में रहने वाले अश्वनी कुमार पाल (36) की पिटाई करने के बाद पत्नी और सालों ने बोरे में भरकर उसे नहर में फेंक दिया। मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं उसके भाइयों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अश्वनी का शव अभी तक नहीं मिला है, ऐसे में अभी इसे हत्या कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, सरोजनीनगर के शांतिनगर की रहने वाली श्यामा पाल ने 20 जुलाई को तहरीर दी कि उनका बेटा अश्वनी पाल और बहू प्रीति पुश्तैनी आवास पूरननगर में गत 10 मार्च से रह रहे थे। बताया कि 19 जुलाई की दोपहर से बेटे अश्वनी का मोबाइल बंद आ रहा था। अश्वनी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। श्यामा ने बहू प्रीति को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। कई बार कॉल करने पर उसने मोबाइल बंद कर लिया। श्यामा के अनुसार, संदेह होने पर उन्होंने अपने मुंहबोले भाई जगन्नाथ शर्मा को पूरननगर भेजा। वहां पता चला कि 19 जुलाई को अश्वनी व प्रीति के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रीति ने अपने भाइयों आलमबाग निवासी अभिषेक उर्फ नानू और शिवम को बुलाया। तीनों ने मिलकर उनके बेटे को पीटा। इसके बाद दोनों उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन

श्यामा ने पुलिस को बताया कि बहू के दोनों भाई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। श्यामा ने आशंका जाहिर की कि उनके बेटे की तीनों ने मिलकर हत्या कर दी है और शव कहीं छिपा दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार रात प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाइयों अभिषेक व शिवम के साथ मिलकर अश्वनी की पिटाई की बात कुबूल की। उसने पुलिस को बताया कि पिटाई से बेसुध हुए अश्वनी को उसके दोनों भाइयों ने बोरी में बांधकर कनौसी पुल के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव की तलाश की लेकिन शव वहां नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, शव जब तक मिल नहीं जाता है तब तक हत्या की बात पुष्ट नहीं हो सकती है। प्रीति के दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। फिलहाल प्रीति को पति को पीटने, उसे अगवा करने और आपराधिक षड़यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारीजन
अश्वनी की तलाश में उसके परिवारीजन व रिश्तेदार कई जगह भटके। जब कहीं नहीं मिला तो सभी सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। पुलिस आसपास इलाके में अश्वनी की तलाश में जुटी है।

पत्नी ने भी दर्ज कराया था गुमशुदगी का केस
अश्वनी की मां श्यामा ने आरोप लगाया कि बहू प्रीति ने खुद को बचाने के लिए साजिश रची है। उसने बेटे पर दहेज प्रताड़ना का भी केस दर्ज कराया है। वहीं अश्वनी के लापता होने पर किसी को संदेह न हो, इसके लिए उसने एक दिन पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसीपी कृष्णानगर पवन गौतम के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पत्नी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अभी न तो शव मिला है और न ही अश्वनी का कोई सुराग। पुलिस, प्रीति के दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। उनके मिलने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed