फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hurt by his father's scolding, the student hanged himself

Lucknow News: पिता की डांट से आहत छात्र ने लगाया फंदा

Sat, 18 Apr 2026 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hurt by his father's scolding, the student hanged himself
सरोजनीनगर। बंथरा में हाईस्कूल में कम अंक आने पर पिता की डांट से आहत छात्र ने फंदा लगा लिया। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि एयरफोर्स से सेवानिवृत्त रंजीत कुमार परिवार के साथ मेमौरा छावनी में रहते हैं। सीबीएसई 10वीं में कम अंक आने पर उन्होंने बेटे जीत कुमार (16) को डांटते हुए मोबाइल कम चलाने के लिए कहा। इससे आहत जीत ने बृहस्पतिवार शाम अपने कमरे में पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो घरवाले जीत के कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा बंद मिला। किसी तरह झरोखे से हाथ डालकर घरवालों ने दरवाजा खोला तो देखा अंदर जीत फंदे से लटका था। आननफानन रंजीत ने उसे नीचे उतारकर एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वे तहरीर देंगे तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed