फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hurdels in promtion of primary teachers in up

शिक्षकों के लिए बुरी खबर, प्रमोशन पर लग सकता है ग्रहण

Sun, 30 Aug 2015 10:15 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
hurdels in promtion of primary teachers in up

बीते दिनों हुए जूनियर शिक्षकों के प्रमोशन को चुनौती देने वाली एक याचिका पर कोर्ट के रुख के बाद प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति पर ग्रहण लग गया। कोर्ट के इस रुख पर तस्वीर भले ही पूरी तरह 21 सितंबर को साफ हो लेकिन प्राथमिक शिक्षकों के चेहरे की चमक फीकी पड़ गई है।

विज्ञापन


बीते 16 जुलाई को जनपद के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक व प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात 175 शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूल का प्रधानाध्यापक बनाया गया था।
विज्ञापन


इसके लिए काउंसलिंग में निशक्त, महिला व पिछड़े विकाखंड में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों से विकल्प भी लिए गए थे। विकल्प लेने के बाद सभी 175 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर पदास्थापित किया गया था। बाद में इसी मामले को लेकर कुछ शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में एक वाद दायर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 सितंबर को होगा शिक्षकों के भाग्य का फैसला

hurdels in promtion of primary teachers in up

प्रमोशन प्रक्रिया को चुनौती देने वाले इस वाद की सुनवाई के दौरान कोर्ट का रुख खासा तल्ख रहा। कोर्ट ने पूरे मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तिथि नियत की है।

कोर्ट के इस रुख से 23 अगस्त को प्राथमिक शिक्षकों की हुई काउंसलिंग में प्रोन्नति का तोहफा पाने वाले शिक्षकों की खुशी पर भी ग्रहण लग गया है। सूत्रों की मानें तो 21 सितंबर को जूनियर शिक्षकों की प्रोन्नति के खिलाफ फैसला आने पर प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति रुकनी तय है।

कोर्ट के रुख से सकते में आए बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने करीब डेढ़ माह पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की पदावनति का आदेश दिया है। शुक्रवार देर रात सभी बीईओ को जारी आदेश में कहा है कि वे शिक्षकों को उनके पुराने तैनाती वाले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कराकर सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed