फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Human welfare is possible only through brotherhood.

Lucknow News: भाईचारे से ही मानव का कल्याण संभव

Sun, 20 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Human welfare is possible only through brotherhood.
वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम मंदिर में सखी चालिहा महोत्सव।
लखनऊ। संतों ने हमेशा देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया है। एकता और भाईचारे से ही मानव का कल्याण संभव है। यह बात शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के साईं मोहनलाल साहिब ने सखी चालीहा महोत्सव के 36वें दिन कही। वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में चल रहे 40 दिवसीय सखी चालीहा महोत्सव का समापन 22 सितंबर को होगा। आश्रम के सेवादार ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि 23 से 26 सितंबर तक संत बाबा आसूदाराम निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा। संत बाबा आसूदाराम को श्रद्धालु सखी बाबा के नाम से भी जानते हैं। चार दिवसीय महोत्सव साईं मोहनलाल और साईं हरीशलाल के सान्निध्य में होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। विश्वस्तरीय गायक कलाकार सिंधी भजनों की प्रस्तुति देंगे। संत-महात्माओं का भी आगमन होगा।

वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम मंदिर में सखी चालिहा महोत्सव।

वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम मंदिर में सखी चालिहा महोत्सव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed