फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hriday narayan dikshit can become the speaker of UP assembly.

यूपी: हृदय नारायण दीक्षित का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय

Wed, 29 Mar 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Mar 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
hriday narayan dikshit can become the speaker of UP assembly.
हृदय नारायण दीक्षित - फोटो : amar ujala

भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक हृदय नारायण दीक्षित का विधानसभा का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। औपचारिक रूप से भाजपा का कोई नेता अभी इस विषय में कुछ न बोल रहा हो लेकिन जानकारी के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने दीक्षित को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर बैठाने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन


दीक्षित बुधवार को नामांकन करेंगे, चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। संकेत हैं कि दीक्षित के नाम का विपक्ष भी समर्थन करेगा और वह सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर काम कर चुके दीक्षित कई बार विधायक रह चुके हैं। वह विधान परिषद के भी सदस्य और उच्च सदन में पार्टी के नेता भी रहे।

प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री रह चुके दीक्षित संसदीय परिपाटी व नियमों के भी अच्छे जानकार माने जाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष के लिए दीक्षित जैसे चेहरे के चयन की वजह उनकी जानकारी और साफ-सुथरी छवि ही प्रमुख वजह मानी जा रही है। पर, कहा यह भी जा रहा है कि इस फैसले के पीछे सूबे के सियासी समीकरण भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी है एक वजह

hriday narayan dikshit can become the speaker of UP assembly.

कई पुस्तकें लिख चुके दीक्षित अगड़े वर्ग से होने के बावजूद पिछड़ों व दलितों के बीच अलोकप्रिय नहीं हैं। संभवत: इसीलिए भाजपा के रणनीतिकार उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद पर बैठाकर खास संदेश भी देना चाहते हैं।

हालांकि मंत्रिपरिषद में शामिल कैबिनेट मंत्रियों में 5 ब्राह्मण हैं, लेकिन पार्टी रणनीतिकारों की मानें तो इनमें दीक्षित जितना प्रभावी चेहरा कोई नहीं था। इसीलिए दीक्षित के जरिये उस समीकरण को दुरुस्त करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed