फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   How many dogs are there in the city, report will come in a month

Lucknow News: शहर में कितने कुत्ते, एक महीने में आ जाएगी रिपोर्ट

Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
How many dogs are there in the city, report will come in a month
अलीगंज में कुत्तों का झुंड।
लखनऊ। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी नसबंदी की हकीकत बयां करने वाली पशु गणना की रिपोर्ट एक महीने में सार्वजनिक हो जाएगी। नगर निगम और नसबंदी करने वाली संस्था एचएसआई ने गणना पूरी कर ली है, जिसका वर्तमान में परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के अनुसार, राजधानी में आवारा कुत्तों की अनुमानित आबादी इस समय 1.50 लाख से अधिक है। वर्ष 2019 से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 1,00,234 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। नई रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा कि वर्तमान में कितने कुत्ते बिना नसबंदी के सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह होती है गणना

कुत्तों की गणना चुनाव के एग्जिट पोल की तर्ज पर की जाती है। डॉ. वर्मा ने बताया कि मानक के अनुसार, किसी भी शहर की कुल आबादी का करीब तीन प्रतिशत कुत्तों की संख्या मानी जाती है। लखनऊ की मौजूदा आबादी 40 से 45 लाख के बीच है, इसी आधार पर सैंपल सर्वे किया गया है। नसबंदी की पहचान के लिए मादा कुत्तों के कान पर ''वी'' कट लगाया जाता है और नर कुत्तों के शारीरिक अंगों से इसकी पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसबंदी न होती तो संख्या होती 3.50 लाख

पशु कल्याण अधिकारी ने दावा किया कि यदि 2019 से नसबंदी का सघन अभियान न चलता, तो आज शहर में कुत्तों की संख्या 3.50 लाख के करीब होती। जब अभियान शुरू हुआ था, तब शहर में करीब 70 हजार कुत्ते थे। मादा कुत्ता साल में दो बार प्रजनन करती है और एक बार में औसतन 6 बच्चों को जन्म देती है। हालांकि, इनमें से आधे जीवित नहीं रह पाते, फिर भी आबादी तेजी से बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed