{"_id":"60c974958ebc3e29ff3f98c1","slug":"how-can-those-whose-style-of-work-was-of-corruption-trust-in-the-name-of-ram-swatantra-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनकी कार्यशैली भ्रष्टाचार की रही वे राम के नाम पर कैसे कर सकते हैं विश्वास : स्वतंत्र देव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनकी कार्यशैली भ्रष्टाचार की रही वे राम के नाम पर कैसे कर सकते हैं विश्वास : स्वतंत्र देव
Wed, 16 Jun 2021 09:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:18 AM IST
सार
आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में अखिलेश ने स्वयं को खुले तौर पर रामद्रोही साबित किया था।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी राजनीति और कार्यशैली ही भ्रष्टाचार की रही है वे भगवान राम और उनके नाम पर हो रहे काम पर विश्वास कैसे कर सकते है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में अखिलेश ने स्वयं को खुले तौर पर रामद्रोही साबित किया था।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि आज वे लोग निष्ठा की बात कर रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते वे अयोध्या जाना तो दूर राम का नाम लेने से भी डरते थे। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आज बयानबाजी कर रहे हैं जबकि यूपीए शासन के समय उनके मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण रोकने के लिए हलफनामा दिया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल को यह नहीं भूलना चाहिए कि अब देश व प्रदेश में रामभक्तों की सरकार है। भगवान राम के काज में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन