फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   housing construction material rates going to be down

घर बनाने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रुकें, यहां पढ़ें तीन अच्छी खबरें

Tue, 25 Apr 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Apr 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
housing construction material rates going to be down
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो

आप आशियाना बनवाना चाहते हैं तो बस कुछ दिन और इंतजार करें। महंगे मोरंग-बालू, गिट्टी के चलते जेब पर बढ़ा बोझ काफी हद तक कम हो सकता है। मई में मोरंग, बालू और गिट्टी का खनन शुरू होने से ये मैटेरियल सस्ते होने तय हैं। 

विज्ञापन


जानकारों का अनुमान है कि मोरंग-बालू की कीमतें 60 फीसदी तक घट सकती है। यानी अभी जो मोरंग 140-150 रुपये प्रति घन फीट है वह 60 से 65 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है। मई से खनन शुरू होने की खबर का असर भी दिखने लगा है। मोरंग का स्टॉक करने वालों ने भी थोक कीमत में प्रति घन फीट 20 रुपये की कटौती की है।
विज्ञापन


रविवार को जो मोरंग 160-170 रुपये में थी वह सोमवार को 140-150 रुपये प्रति घन फीट हो गई। भवन सामग्री कारोबारी एवं व्यापारी नेता शेर सिंह चौहान का मानना है कि एक मई से मोरंग, गिट्टी एवं बालू का वैध रूप से खनन शुरू होने से कीमतों में तेजी से कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका अनुमान है कि मोरंग की कीमत  60 से 65 रुपये प्रति घन फीट पहुंच सकती है। वहीं 30 से 32 रुपये प्रति घन फीट बिकने वाली गोमती नदी बेसमेंट की बालू भी 15 से 16 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है।  62 से 68 रुपये घन फीट मिल रही गिट्टी का रेट घटकर 48 से 50 रुपये तक पहुंच सकता है। 

डीलर बेच रहे सस्ती सीमेंट
भवन सामग्री की कीमत में जबरदस्त महंगाई होने के कारण सीमेंट की खपत काफी घटी। यूपी सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता बताते कि जिस सीमेंट का कंपनी रेट 310 रुपये उसे 300 और जिसका रेट 360 उसे 340 रुपये प्रति बोरी बेचना पड़ रहा है। डीलरों ने कंपनी से सीमेंट की उठान ठप कर दी है। 

राहत दो: हरी सब्जियां रु 10 किलो तक सस्ती

housing construction material rates going to be down
डेमो प‌िक

लखनऊ के रहने वालों के ल‌िए राहत भरी खबर है, थोक सब्जी मंडी दुबग्गा एवं सीतापुर रोड में सोमवार को राजधानी से सटे जिलों से हरी सब्जियां अधिक मात्रा में आने के कारण खुदरा बाजार में 10 रुपये किलो तक सब्जियां सस्ती हुईं। रविवार को 40 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी एवं तोरई 30 रुपये में बिकी। 

जबकि थोक मंडी में भिंडी एवं तोरई 20 से 22 रुपये किलो बिकी। भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि सोमवार को दुबग्गा मंडी में कददू 3-4 रुपये और लौकी 5-6 रुपये किलो बिकी। 

परवल 13-15 रुपये किलो बिका। डालीगंज के दुकानदार अनिल ने बताया कि थोक मंडी में कीमत घटने से खुदरा बाजार में भी सब्जियों के दाम घटा दिए। 

डालीगंज मंडी में खुदरा रेट (प्रति किलो रुपये में)
सब्जी    रविवार    सोमवार
भिंडी     40           30
तोरई      40           30
कद्दू     20           10
लौकी    20           15
परवल   30           20  

राहत तीन: दालों की थोक कीमतों में गिरावट

housing construction material rates going to be down
डेमो प‌िक

लखनऊ की थोक मंडी में दलहन की कीमत में 400 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। लंबे अरसे के बाद सर्वाधिक बिकने वाली सूरजमुखी ब्रांड अरहर दाल 6000 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे आई है। 

पांडेयगंज के थोक कारोबारी राजेंद्र कुमार ने बताया अरहर दाल में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है। सबसे अधिक साबुत मसूर दाल 400 रुपये क्विंटल सस्ती हुई । मंगलवार से खुदरा बाजारों में दालों की कीमत में दो से चार रुपये किलो की कमी आएगी। 

थोक रेट प्रति क्विंटल
दाल     रविवार     सोमवार
अरहर पुखराज      6400     6200
अरहर सूरजमुखी   6100      5900 
मसूर साबुत         5200      4800
मलका               5400      5100                          
चना                  7800      7700

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed