{"_id":"dc7dc7f0d2c5c3374ff0f8ee9b280367","slug":"housetax-data-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपने साथ जान सकेंगे पड़ोसी का भी गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपने साथ जान सकेंगे पड़ोसी का भी गृहकर
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Dec 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही गृहकरदाता अपने साथ-साथ पड़ोसी का भी गृहकर घर बैठे ही जान सकेंगे। नगर निगम जल्द ही गृहकरदाताओं के गृहकर निर्धारण का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए गृहकरदाताओं का विवरण कम्प्यूटर पर फीड किया जा रहा है। दस दिन पहले यह कार्य शुरू हुआ था और अब तक 26871 भवनों का गृहकर निर्धारण विवरण फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन
नगर निगम शहर में करीब पांच लाख मकानों से गृहकर वसूल करता है। इस बारे में नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब यह व्यवस्था की जा रही है कि व्यक्ति घर बैठे ही अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी गृहकर निर्धारण जान सके।
विज्ञापन
अभी तक गृहकरदाता सिर्फ यही जान पाते हैं कि उनसे हाउस टैक्स कितनी एआरवी (वार्षिक किराया मूल्यांकन) पर लिया जा रहा है। अब घर के क्षेत्रफल के बारे में भी जाना जा सकेगा।
डाटा फीडिंग का काम पूरा हो जाने के बाद उसकी जांच कर नगर निगम की वेबसाइट पर लोड कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि इससे पारदर्शिता आएगी और धांधली रुकेगी।
लोग खुद ही यह पता कर लेंगे कि उनका और उनके पड़ोसी के गृहकर में कितना अंतर है। अॅानलाइन होने के बाद गृहकर निर्धारण में हुई गड़बड़ी आसानी से पकड़ जाएगी।