फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   house owner bpl family will not get food and safety act facility

मकान वाले बीपीएल परिवार को नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

Wed, 06 Jul 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
house owner bpl family will not get   food and safety act facility
गेहूं - फोटो : demo pic

खुद का मकान, दुकान या शस्त्र लाइसेंस रखने वाले बीपीएल परिवार अब खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे से बाहर होंगे। ऐसे बीपीएल परिवारों को डोर-टू-डोर सत्यापन में चिह्नित कर बीपीएल सूची से हटाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए खाद्य व रसद विभाग की तरफ से जारी मानकों के आधार पर आपूर्ति विभाग की टीम क्षेत्रीय स्तर पर सत्यापन रिपोर्ट तैयार करेगी। 

इसके आधार पर ही पात्र बीपीएल परिवारों का डाटा बेस तैयार कर उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सस्ती दर पर अनाज वितरण किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी को भेजे गए दिशा निर्देश में साफ किया गया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में आने वाले पात्र बीपीएल परिवारों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर नए सिरे से कराया जाए।

विज्ञापन

 

सस्ती दर पर ‌किया जाएगा अनाज वितरण

house owner bpl family will not get   food and safety act facility
चावल - फोटो : demo pic

जोड़-तोड़ के सहारे बीपीएल श्रेणी में चिह्नित हुए अपात्र परिवारों के नाम सूची से हटाते हुए इसे त्रुटिहीन व फुलप्रूफ बनाया जा सके। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बीपीएल परिवार में अब पात्र परिवार में परिवार का मुखिया, पत्नी, अवयस्क बच्चे, वयस्क परिवार जो मुखिया पर पूर्णत: निर्भर हो, अविवाहित पुत्री, मुखिया पर आश्रित वृद्ध माता-पिता ही शामिल होंगे।

निर्देश में साफ किया गया है कि फिलहाल शहरी व ग्रामीण इलाकों में चिह्नित सभी अन्त्योदय कार्डधारियों को सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में रखते हुए बिना सत्यापन अनाज वितरण होता रहेगा। अभियान के तहत जिले में चिह्नित करीब पौने दो लाख बीपीएल कार्डधारियों में से वास्तविक पात्रों को चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed