फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotel rent in Lucknow increased by three to four times due to Maha Kumbh and wedding season

UP: महाकुंभ और सहालग से आसमान छू रहा होटलों का किराया, फाइव स्टार में रुकना किसी सपने से कम नहीं; जानें रेट

Sun, 09 Feb 2025 09:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

महाकुंभ और सहालग के चलते होटलों का किराया आसमान छू रहा है। फाइव स्टार में तो रुकना किसी सपने से कम नहीं है। आगे पढ़ें और जानें रेट...

विज्ञापन
Hotel rent in Lucknow increased by three to four times due to Maha Kumbh and wedding season
hotel demo - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में इन दिनों सहालग तेज होने से होटलों में कमरे पूरी तरह पैक रहे। खासकर 5, 6, 7, 8 फरवरी के बीच होटलों के रेट तीन से चार गुना तक बढ़ गए। इससे कारोबार में 30 से 40 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, कमरे की तलाश में लोगों को एक से दूसरे ठिकाने तक दौड़ लगानी पड़ी।

विज्ञापन


कारोबारियों ने बताया कि महाकुंभ और शादियों के सीजन ने होटल व्यवसाय को बड़ी रफ्तार दी है। शहर के फाइव स्टार से लेकर थ्री स्टार होटलों में अच्छी भीड़ है। यात्री प्रयागराज और अयोध्या तक की यात्रा के लिए लखनऊ को डेस्टिनेशन बना रहे हैं। इससे शहर के होटलों के दाम पिछले दिनों तीन से चार गुना तक बढ़ गए।

विज्ञापन

40-45 हजार रुपये तक हो गया किराया

नाम न छापने की शर्त पर नोएडा से आए एक यात्री ने बताया कि 5 फरवरी को वह गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित फाइव स्टार होटल में ठहरे थे। सामान्य किराया आठ हजार के करीब था। कुछ दिन और रुकने की नौबत आई तो होटल प्रबंधन ने कहा कि पहले से ही कमरे बुक हैं तो मजबूरन कमरा खाली करना पड़ा। बताया कि अगले ही दिन उसी होटल का किराया 40-45 हजार रुपये तक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह परिवर्तन चौक के प्रसिद्ध होटल का किराया भी 30 हजार था। विभूतिखंड के ही औसत दर्जे के जिन होटलों का किराया तीन हजार तक था, वह भी 10 से 12 हजार हो गया। इस दौरान कई लोग होटल की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि, छोटे होटलों व अन्य लॉज की इस दौरान खूब आमदनी हुई।

साल में कुछ ही दिन रहता है सीजन

उत्तर प्रदेश होटल व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम कृष्णानी ने बताया कि महाकुंभ और सहालग की वजह से रूम पहले से ही बुक थे। साल में कुछ ही दिन सीजन रहता है। लगातार रेट नहीं बढ़े हैं, बल्कि जब किसी होटल में दो या तीन कमरे शेष रह गए होंगे तो दाम बढ़ाए गए होंगे। ताकि अच्छी कमाई हो जाए। डिमांड बढ़ने पर ऐसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed