फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hot tea thrown on wife when she asked her to harvest paddy, she beat her

Lucknow News: धान काटने काे कहने पर पत्नी पर फेंकी गर्म चाय, पीटा

Tue, 05 Nov 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hot tea thrown on wife when she asked her to harvest paddy, she beat her
रायबरेली। पत्नी ने धान काटने का दबाव बनाया तो पति व सास ने उस पर खौलती चाय फेंक दी। इससे वह झुलस गई।चायदानी से उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट में उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ गांव निवासी शीला पत्नी रमेश कुमार ने गांव में दस बिस्वा जमीन बंटाई पर लेकर धान लगाया है। धान की फसल तैयार हुई, तो उसने अकेले ही कटाई शुरू की। सोमवार सुबह उसने अपने पति से धान काटने के लिए साथ चलने को कहा तो पति आग बबूला हो गया और गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच उसकी सास केशकली भी आ गई। दोनों ने मिलकर चायदानी में खौल रही चाय उस पर फेंक दी। गरम चायदानी से ही उसके सिर पर वार किया। उसकी जमकर पिटाई की। उसका सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। महिला झुलस भी गई। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने उसका सीएचसी में इलाज कराया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed