फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hospital closed due to lack of electricity connection, DM took cognizance

Lucknow News: बिजली कनेक्शन न होने से बंद पड़ा अस्पताल, डीएम ने लिया संज्ञान

Tue, 21 Jan 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hospital closed due to lack of electricity connection, DM took cognizance
निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
लखनऊ। नवागत डीएम विशाख जी सोमवार दोपहर काकोरी में नवनिर्मित 50 बेड के महिला प्रसूति एवं बाल चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। पता चला कि अस्पताल हैंडओवर हो चुका है, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। इससे अस्पताल बंद पड़ा है। डीएम ने इसका संज्ञान लेकर अफसरों को शीघ्र बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कनेक्शन करवाने के लिए कहा। इससे अस्पताल का संचालन शुरू हो सके।
विज्ञापन


इसके पहले वह सीएचसी काकोरी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने ओपीडी रूम, वार्ड, लैब आदि का निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी से जानकारी ली कि रोजाना कितने मरीज ओपीडी में आते हैं। यहां पर दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मिलीं। कोई खामी नहीं पाई गई। डीएम ने अधिकारियों से कहा, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर मुहैया कराएं। उनकी मदद के लिए एक कर्मचारी की तैनाती भी करें। जिससे उनको किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के बैठने का भी बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed