{"_id":"688140b2e0241a5fa00bdd0d","slug":"hookah-bar-was-running-under-the-guise-of-a-cafe-three-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-1305852-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, तीन गिरफ्तार
Thu, 24 Jul 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैफे की आड़ में चोरी-छिपे चल रहे हुक्का बार का खुलासा करते हुए चिनहट पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से हुक्के, फ्लेवर और अन्य सामान बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि सेमरा स्थित पीडीआरए टावर में कैफे डी फायर में चोरी-छिपे हुक्का परोसा जा रहा है। इस पर वहां छापा डाला गया और हुक्का बार का संचालन करने वाले तीन लोगों सरोजनीनगर निवासी संदीप यादव, वाराणसी रोहनिया निवासी रोहित प्रजापति और जौनपुर सरायख्वाजा निवासी अमित यादव को गिरफ्तार किया गया। मौके से नौ हुक्के, छह टूटे हुए हुक्के, फ्लेवर व अन्य सामान मिला है। इस मामले में चिनहट थाने में केस भी दर्ज किया गया है। (संवाद)