{"_id":"341039d6af4c74aa4d89f7f9e41873ab","slug":"honour-for-police-men-on-independence-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों को सम्मान
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Aug 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कुल 82 पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
इनमें चार को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, छह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और 72 को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है।
ऐसे ही इस मौके पर यूपी के डीजीपी एएल बनर्जी ने 50 पुलिस कर्मियों उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, 195 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और पांच अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को अद्म्य शौर्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित करा है।
विज्ञापन
डीजीपी द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न के साथ दस हजार रुपये, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के साथ पांच हजार रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के साथ पांच हजार रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।