बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति में ढालने की न करें कोशिश: राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति में बच्चों को ढालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जो सुख भारतीय संस्कृति व इसके मूल्यों में है वह किसी भी दूसरी संस्कृति में नहीं है।
जब बच्चा आपके पैर छूता है तो जो सुख आपको मिलता है वह हेलो, हाय-बाय में मिल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आध्यात्म का भी जीवन में बहुत योगदान है। व्यक्ति यदि आध्यात्मिक नहीं होगा तो वह महान बन ही नहीं सकता है।
राजनाथ रविवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समिति ने राजनाथ सिंह का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति आध्यात्मिक नही है तो उसे भले ही तात्कालिक सफलता मिल जाए लेकिन उसकी सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है। कद बड़ा होने के लिए व्यक्ति का मन भी बड़ा होना चाहिए।
राजनाथ को याद आए अटल बिहारी
गृहमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उन पंक्तियों को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था...‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता...टूटे मन से कोई खड़ा नही हो सकता...।’ उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन मनोवृत्तियों का खेल है।
पैरामिलिट्री फोर्स में होंगी महिला बैंड की टीमें
राजनाथ सिंह ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स में एक-एक टीम महिला बैंड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
यह महिला बैंड सभी पैरामिलिस्ट्री फोर्स में रहेंगी। राजनाथ ने पहला महिला रॉक बैंड बनाने वाली लखनऊ की जया तिवारी की मां को भी बधाई दी।