{"_id":"5dd75ebe8ebc3e54b41042ac","slug":"home-guard-salary-scam-role-of-district-commandant-came-out-in-scandal-in-lucknow-and-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Home Guard Salary Scam: बड़ा खुलासा, जिनकी भूमिका, वही तलाश रहे कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Home Guard Salary Scam: बड़ा खुलासा, जिनकी भूमिका, वही तलाश रहे कमियां
Fri, 22 Nov 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
home guard
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ और नोएडा में होमगार्ड महकमे में हुए ड्यूटी घोटाले की आंच प्रदेश के दूसरे जिलों पर भी पड़ने लगी है। शासन ने होमगार्ड की ड्यूटी सत्यापित करने के लिए सभी जिलों के जिला कमांडेंट को जिम्मेदारी दी है। एक सप्ताह में उन्हें अपनी रिपोर्ट मंडलीय कमांडेंट को सौंपनी है।
शासन ने निर्देश दिया है कि जिस जिले का कमांडेंट होगा वह उसी जिले की ड्यूटी नहीं चेक करेगा। बल्कि डीआईजी होमगार्ड द्वारा अपने अपने क्षेत्र के जिलों के जिला कमांडेंट को एक दूसरे के जिले में भेजकर होमगार्ड की ड्यूटी चेक कराई जाएगी और अक्तूबर का मस्टररोल थाने से अपडेट कराना होगा।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर नोएडा और लखनऊ जैसे जिलों में जिला कमांडेंट की भूमिका ही सामने आ रही है तो बाकी जिलों में एक जिला कमांडेंट की खामियों को दूसरा जिला कमांडेंट कैसे उजागर करेगा।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल जीएल मीणा का कहना है कि अक्तूबर माह के मस्टररोल की जांच कराई जा रही है। यह सत्यापन केवल जिला कमांडेंट ही नहीं बल्कि उसके बाद मंडलीय कमांडेंट भी अपने स्तर से इसका सत्यापन करेंगे।

Trending Videos
उनका यह भी कहना है कि क्योंकि मस्टररोल को थाने स्तर पर भी जमा करना है, ऐसे में किसी दागी को बचाने की गुंजाईश नहीं बचती। वहीं कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग पहले से उठ रही है।