फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Home Guard recruitment examination will be held at 1,053 centers across 74 districts in up

UP: 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Sat, 18 Apr 2026 08:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 08:29 PM IST
सार

यूपी में 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा होगी। केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। 25, 26 व 27 अप्रैल को 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
Home Guard recruitment examination will be held at 1,053 centers across 74 districts in up
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को बैठक की। बोर्ड ने 74 जनपदों के नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रावस्ती जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। 41 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, 1053 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और नीले या काले पेन के साथ ही केंद्र पर आने के निर्देश हैं, जबकि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, धार्मिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि को नहीं हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई

परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक पाली से पहले और बाद में सुरक्षा व शुचिता के मद्देनजर सैनिटाइज किया जाएगा। केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, जो चेकिंग-फ्रिस्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों पर नजर रखेगा। किसी भी गड़बड़ी पर केस दर्ज करने के निर्देश हैं। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए रेल और परिवहन विभाग को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed