फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home guard dg suryakumar administers oath to build Ram temple ayodhya

वीडियो वायरल होने के बाद मुसीबत में फंसे होम गार्ड के डीजी, राम मंदिर निर्माण की ली थी शपथ

Fri, 02 Feb 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Feb 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
home guard dg suryakumar administers oath to build Ram temple ayodhya
शपथ दिलाते डीजी सूर्य कुमार शुक्ला।

लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले हफ्ते आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश होम गार्ड के डीजी सूर्य कुमार शुक्ला कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ राम मंदिर निर्माण की शपथ ले रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होने से डीजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के वीडियो को सनसनीखेज बनाने के लिए आधा-अधूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो से उन अंशों को हटा दिया गया है जिनमें कोर्ट के आदेशानुसार मंदिर निर्माण की बात की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 28 जनवरी को लखनऊ विश्‍वविद्यालय के डीपीए सभागार में अखिल भारतीय समग्र विचार मंच द्वारा 'राम मंदिर निर्माण समस्या एवं समाधान' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसमें होमगार्ड के डीजी सूर्य कुमार शुक्ला, मुस्लिम राम मंदिर निर्माण मंच के अध्यक्ष आजम खां समेत कई संत मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में सूर्य कुमार सभी के साथ राम मंदिर निर्माण की शपथ लेते हुए कह रहे हैं कि 'हम सब राम भक्त, आज इस कार्यक्रम के दौरान ये संकल्प लेते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का भव्य निर्माण हो।' शपथ के बाद 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए गए।


वहीं आजम खान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं को जागरुक होने की जरुरत हैं। अगर 100 करोड़ हिन्दुओं के होते हुए भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है तो यह सोचने की बात है।

राम यूपी के हैं इसलिए यहां के लोगों में उनको लेकर जागरुकता नहीं है। साउथ और गुजरात के हिंदुओं को जाकर देखें उनके लिए राम की आस्था कितनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed